देख जटा में गंगा की धार,
गले में लिपटा नागों का हार।
तेरी इसी छवि पर भोले,
मैं हुई बलिहार ।।
स्वरचित: मंजू बोहरा बिष्ट।
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
मैं एक नवोदित रचनाकार हूं; मैं कोशिश कर रही हूं, कि मैं अपने शब्दों को एक माला में पिरोने की। और उस माला को एक साकारात्मक और प्रेरणास्त्रोत रचनाओं का रूप देने की। यदि मेरी रचनाओं में कोई त्रुटियां होती हैं तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं।
देख जटा में गंगा की धार,
गले में लिपटा नागों का हार।
तेरी इसी छवि पर भोले,
मैं हुई बलिहार ।।
स्वरचित: मंजू बोहरा बिष्ट।
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
पढ़- पढ़ कर थक गए टिंकू भाई।
चूहे ने पेट में धमाल मचाई।।
टिंकू को मामा की याद है आयी।
मामा से की थी दस रुपए कमाई।।
दस रुपया देखकर जी ललचाया।
आहा! चटपटा कुरकुरा याद आया।।
पर! मम्मी कुरकुरा खाने ना देंगी।
पापा से भी डांट मिलेगी।।
कुरकुरा मिल जाए टिंकू सोचे।
अचानक गिरा, धम्म से बेड के नीचे।।
धम्म! की आवाज सुन मम्मी दौड़ी।
मम्मी के पीछे, चाची- ताई दौड़ी।।
हाये! टिंकू गिर गया नीचे।
लिया गोदी में ममता से सींचे।।
ताई ने टिंकू की गाल थपथपाई।
जा बेटा खेल, चाची ने दी दुहाई।।
टिंकू की जैसे लॉटरी लग गई।
बल्ले- बल्ले नाचे टिंकू भाई।।
संग दादी के वो निकल गया।
दस रुपए का उसने कुरकुरा लिया।।
कुरकुरा देखकर मुस्कान है छाई।
शरारती टिंकू ने ली अंगड़ाई।।
स्वरचित: मंजू बोहरा बिष्ट
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
जिंदगी 🤔,,, स्टेटस के जरिए अक्सर हम अपने मन की बात और भावों को बयां करते हैं।,,,, है ना😊,,, सही भी है,,,👍 कई बार झिझक, डर, मान या लिहाज के कारण हम सामने वाले इंसान की ग़लती पर चाहकर भी कुछ बोल नहीं पाते,,,🤔 उसे समझा नहीं पाते 😔 और मन ही मन या तो हम घुटते हैं या कुढ़ते रहते हैं।😞,,, और धीरे- धीरे एक दिन स्वयं ही एंजाइटी और डिप्रेशन का शिकार बन जाते हैं।,,, और हमें पता ही नहीं चलता।😌,,,, यदि!!!!🤔 हम पशु होते तो शायद सामने वाले के स्वभाव से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।,,,, पर हम इंसान हैं,,,😊 पढ़े- लिखे और जागरूक हैं,,,👍 इसलिए 🥰,,, हमें बहुत फर्क पड़ता है यार।,,,, हम स्वयं को कितना ही मजबूत दिखाने की कोशिश कर लें।🤔 लेकिन सच तो यह है, हम अंदर से टूट चुके होते हैं।🙄,,,, क्योंकि बिना परिवार के या दोस्तों के हमारा यह मनुष्य जीवन व्यर्थ है।😌,,,,, अक्सर हम लोग रिश्तों में पढ़ने वाली दरार की जिम्मेदारी सामने वाले के सिर पर थोप देते हैं। और स्वयं को खरा सोना मानते हैं।,,, मानते हैं ना,,,, और उस रिश्ते से दूरी बना लेते हैं,,, एक समय ऐसा आता है कि यह दूरी हमारे रिश्ते की गर्माहट को खत्म कर देती है।,,, और,,जब तक हमें एहसास होता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।,,, हंसना- बोलना, रूठना, मनाना जैसे अपनेपन के अधिकार पर चुप्पी की दीवार खिंच जाती है।😔😔,,, जिंदगी जीने को लेकर लोगों का अपना- अपना नजरिया है।☝️,,, और अपने नजरिए के हिसाब से सभी अपने आप में खरा सोना हैं।,,,, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आपका नजरिया सामने वाले के लिए भी सही हो।😊,,,,,,,,विचारों और नजरिए का खेल ही है जो हमें एक दूसरे के करीब लाते हैं, या एक दूसरे से दूर कर देते हैं!,, ❤️ by: Manju Bisht
मेरी रूह का तेरी रूह से,
जुड़ा यूं नाता है।
जब तक ना हो तुझसे गूफ्तगू,
मुझे चैन न आता है।।
मुझमें बसी तू, तुझमें बसी मैं,
हम ऐसे हमराज हैं।
दोस्ती पे मर मिटने वाले,
हम ऐसे परवाज हैं।।
कभी गुड़ियों के संग खेले हम,
कभी निकले सैर पर।
मस्तीभरा याराना अपना,
हम सांझ ढले आ जाते घर।।
सबसे प्यारी दोस्ती हमारी,
इसे ताउम्र निभायेंगे।
लाख आऐ तुफां जीवन में,
हम यूं ही साथ रहेंगे।।
तेरी,,,,,,
स्वरचित: मंजू बोहरा बिष्ट।
गाजियाबाद उत्तर प्रदेश
मैं मानती हूं कि नारी की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है,,, क्योंकि नारी हर क्षेत्र में अपना 100% दे रही है,,, सर्वप्रथम नारी को परिवार की रीढ़ माना जाता है,,, घरेलू कामों से लेकर बच्चों के पालन पोषण की सभी जिम्मेदारियां नारी बखूबी निभाती है,,, आज की नारियां घर के साथ साथ घर के बाहर खेल, सत्ता, लेखनी, राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय हर स्तर पर अपना शानदार प्रदर्शन कर रही हैं,,,, मैंने अपने ही देश में विविध क्षेत्रों में महिलाओं को सर्वोत्तम भूमिका अदा करते हुए देखा है, जैसे इंदिरा गांधी पहली और बेहतरीन प्रधानमंत्री बनी,,, कल्पना चावला पहली अंतरिक्ष यात्री बनी.,,, सुष्मिता सेन भारत की पहली ब्रह्मांड सुंदरी बनी,, रीता फारिया भारत की पहली विश्व सुंदरी बनी,,, श्रीमती प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनी,,, और श्रीमती द्रोपति मुर्मू भारत के वर्तमान समय की राष्ट्रपति हैं,,, हमारे देश में आज डॉक्टर, इंजीनियर, पायलट हर क्षेत्र में नारी बेहतरीन तरीके से कार्यभार संभाल रही हैं।,,, और इतिहास में अपना नाम दर्ज कर रही हैं।,,, हमें भी अपनी बेटियों को खुला आसमान देना हैं,, मुझे विश्वास है,,, हौसलों के पंख लगाकर वो भी ऊंची उड़ान जरूर भरेंगे।
स्वरचित मंजू बोहरा बिष्ट।
गाजियाबाद उत्तर प्रदेश।
धन्यवाद 🙏
मैं ना एक सागर हूं,
ना ही कोई नदी हूं,
ना मैं एक झील हूं,
और ना ही तलैया हूं,
मैं तो सिर्फ एक गागर का।
ठंडा - मीठा नीर हूं।।
स्वरचित: मंजू बोहरा बिष्ट।।
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
मूलनिवासी: हल्द्वानी, नैनीताल।
दिन बीता, महीना बीता, बीत गए हैं साल।
बरसों से मैं ढूंढ रही हूं, अस्तित्व अपने ससुराल।।
रोज सुबह मैं उठकर, लेती हूं झाड़ू हाथ में।
करती हूं अपने घर का, हर कोना-कोना साफ मैं।।
सुबह- सुबह चाय की प्याली, देती हूं सबके हाथ में।
तोलिया, कपड़े, जूते- जुराबें, रखती हूं तैयार मैं।।
सरपट भागती कलेवा बनाती, बच्चों को जगाती हूं।
स्कूल- आफिस में ना हो देरी, अक्सर अपने हाथ जलाती हूं ।।
एक पैर पर होकर खड़ी, मैं सबकी फरमाइशें सुनती हूं।
सुबह से लेकर रात तक, मैं मशीन की भांति चलती हूं।।
ना पहनूं हूं मैं महंगी साड़ी, ना सोने का गहना।
छोटी सी तनख्वाह में, मुश्किल से चलता है महीना।।
कभी ना करती कोई शिक़ायत, बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हूं।
लक्ष्मी रूप धरकर हमेशा, पति देव की हिम्मत बढ़ाती हूं।।
हर पल कोशिश रहती है मेरी, अपना सौ प्रतिशत देती हूं।
लाख कोशिशों के बाद भी, मैं दिलों में क्यों बस नहीं पाती हूं।।
मैं जानती हूं वर्तमान के, कुछ बहू- बेटे नालायक हैं।
पर! मैंने तो स्वप्न में भी नहीं सोचा, फिर मुझसे क्यों शिकायत है।।
हाथों की पांचों अंगुलियों भी, एक समान नहीं होती हैं।
फिर क्यों कहते हो आजकल की बहुएं, संस्कारी नहीं होती हैं।।
आज की बहू मैं साक्षर- कर्मठ, हां.. मुझमें स्वाभिमान अथाह है।
कौन सी परीक्षा देकर बताऊं, मुझे भी दुनिया दारी की परवाह है।।
दर्द होता है मुझको भी बहुत, जब सुनती हूं मैं ताने।
अपने मन की पीड़ा को, मैं जाऊं कहां बताने।।
कभी कहता मन शांत अन्नपूर्णा, कभी कहता बन जा चंडी।
मां की बातें याद आते ही, पड़ जाती हूं मैं ठंडी।।
पास- पड़ोसी, फ़ोन को छोड़ो, मुझसे भी बातें किया करो।
मैं इस घर की बहू हूं, कभी मेरी सुध भी लिया करो।।
मात- पिता, भाई- बहन, मैं छोड़ आईं घर मां का।
बेटी मानों मैं नहीं कहती, बस दे दो दर्जा बहू का।।
अस्तित्व को मेरे ना नकारो, मैं भाव शून्य नहीं हूं।
आखिर कब तक सह पाऊंगी, मैं जीती- जागती इंसान हूं।।
मैं जीती- जागती एक इंसान हूं।।.....
स्वरचित: मंजू बोहरा बिष्ट।
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
क़ैद हूं इस पिंजड़े में कब से,
चाह रही उन्मुक्त हो जाऊं।
महबूब का निलय है अभ्र के पीछे,
उस तक कैसे मैं संदेशा भेजूं।।
मिलन की लौ मन में जगाकर,
उसकी बाट जोह रही हूं।
गुजरते लम्हे में स्मरण उसी का,
विश्वास की डोरी थामे खड़ी हूं।।
बीत रही निशा क्षण- क्षण,
बुझने लगे हैं चिराग सभी।
ब्रह्म बेला के सुअवसर पर,
साक्षात्कार होगा दोनों का तभी।।
वह आ रहा मेरा प्राणेश्वर,
स्वेत अश्वरथ में सवार।
रोम- रोम पुलकित हुआ,
बावरा मन करे श्रंगार।।
श्वेत अश्वरथ से मेरे प्रिय ने,
जब धरा पर पग धरा।
धड़कन ने बस इतना कहा,
धीरे- धीरे करीब आना जरा।।
चाहत बस इतनी है मेरी,
अलपक महबूब को निहार लूं।
समा जाऊं उसमें इस कदर,
ये सांसें उस पर वार दूं।।
तोड़कर पिंजड़ा स्वछंद होकर,
मेरे महबूब मैं तेरे संग चलुंगी।
माया- मोह के बंधन काटकर,
अभ्र के पार तेरे संग रहुंगी।।
स्वरचित: मंजू बोहरा बिष्ट,
गाजियाबाद उत्तर प्रदेश।
जिंदगी 🤔,, चलिए,, आज मैं अपनी जिंदगी को लेकर तुम्हें *जिंदगी* समझाती हूं।,,, 2016 से पहले की मंजू एक आम महिला थी,, चिड़चिड़, कुड़कुड़,,, गुस्सेबाज,, अपनी खुशियां को रिस्तों में ढूंढती हुई, 6-7 बिमारियों की स्वामिनी,😊,,, और 2022 की मंजू,,,, जिंदगी में ठहराव लिए,,,शांत सी,,,उदहारण🤔,,,,,,,जब मन शांत होगा,,तभी तो इंसान कुछ लिख पायेगा, ना यार,,, मैं ये नहीं कहती, इन 5-6 सालों में, मैं एक सर्वगुणसंपन्न औरत बन गई हूं।,,,, यदि मैं ऐसा लिखती हूं तो,,, सरासर झूठ होगा,,,,पर हां,,इन 5-6 सालों में मैंने अपनी जीवनशैली और विचारों को बिल्कुल ही सकारात्मक दिशा की ओर मोड़ दिया।,,,, इससे सबसे बड़ा फायदा मुझे यह हुआ कि मेरी उथल- पुथल वाली जिंदगी सरल और सहज हो गयी।,,, और रहा मेरी जिंदगी का दूसरा पहलू,,,, जीवन के अन्य सभी रिस्तों को खुश रखने का सवाल,, यहां पर मैं पूरी तरह फेल हूं,, यह जीवन की सच्चाई है यार,, लाख कोशिशों के बावजूद भी तुम सभी रिस्तों को खुश नहीं रख सकते,,, सभी के जीवन में 7-8 लोग ऐसे अवश्य होते हैं, जो उन्हें बेवजह नापसंद करते हैं,,,,, इस सबके बावजूद जरा अपने आसपास देखो,,,20-30 लोग ऐसे भी होंगे,, जो बिना स्वार्थ के तुम्हें पसंद करते हैं।,,,,😘,, मेरे जीवन में भी हैं कुछ लोग, जो मुझे पसंद नहीं करते,,,,तो क्या हुआ यार,,, मैं क्यों, उन लोगों के बारे में सोच कर, या जलभुन कर, अपनी सेहत, खुशियां और अपना कीमती समय बर्बाद करूं,, मैं, तो,, हर पल खुश और मस्त रहती हूं,,, और,, देखो,,,आज मैं,,, शारीरिक और मानसिक रूप से एकदम स्वस्थ हूं, और फिट हूं।,, यदि तुम्हें भी खुश और स्वास्थ रहना है तो,,, सबसे पहले तुम अपने अंदर के द्वेष को बाहर निकालो,,,अपने मन की सारी गांठें खोलो,,, तब देखना,,, कितना खूबसूरत बदलाव आयेगा तुममें भी,,,, मैं तो कहती हूं जो जैसा है उसे उसके हाल पर छोड़ दो,,, और तुम अपनी जिंदगी में मस्त रहो,,, कुछ नया करो,,, और बिंदास आगे बढ़ो,,👍😘
by: Manju Bisht.
ghaziabad uttar pradesh.
२१/४/२०२०
जिंदगी🤔,,, "लोग क्या कहेंगे?,,,यह सोचकर हम अपनी जिंदगी में आधे से अधिक खुशियों का गला या दम यूं ही घोंट देते है,,, है,,,ना🙄,,, मैं तो कहती हूं,,,यार इन फालतू की बातों में इस जीवन को यूं ही जाया मत कीजिए,,,आपकी उम्र का जो भी पड़ाव है, उसमें अपनी जागती आंखों से सपने देखिए,, और उन सपनों को पूरा करने की हर संभव कोशिश कीजिए,,😘 जो भी काम आपको अच्छा लगता है,,, उसे अवश्य कीजिए।👍,,, हो सकता है आपको उस काम से फायदा ना मिले🤔,,, पर अनुभव तो मिलेगा ना,,, और सुकून भी,,, अपना समय अपने को आंतरिक या वाह्य रूप में संवारने में खर्च कीजिए।,,,ना कि किसी के टाइम पास का साधन बनिए।☝️😊
by: Manju Bisht.
ghaziabad uttar pradesh.
थोड़ा- थोड़ा बुद्धू, थोड़ा होशियार।
हंसी- ठिठोली से मुझे बड़ा प्यार।।
कभी छोटी गलती पर बरस मैं जाती।
कभी बिन मोल के स्नेह लुटाती।।
संघर्षों ने मुझे मजबूत बनाया।
कर्मठता ने स्वाभिमान जगाया।।
कई दिनों से मैं सोच रही हूं।
कर्मों की गठरी लादे क्यों फ़िर रही हूं।।
कर्मो को लेकर मैं तोलने बैठी।
देखा,, दोनों पलड़ों की बात अनूठी।।
समझ में नहीं आयी मुझे ये बात।
कर्मों ने दी या तराजू ने मुझे मात।।
गहन परिक्षण किया मैंने अपना।
लगा,,,ज़रूरत है मुझे खुद मैं खुद को ढूंढना।।
अनेकों अक्श की, मैं एक ही शख्स हूं।
कई जन की प्रिय मैं, कई जन की अप्रिय भी हूं।।
खट्टे- मीठे अनुभूतियों का, मेरा ये संसार।
मेरा व्यक्तित्व ही, मेरे अस्तित्व का आधार।।
सादगीपूर्ण है जीवन मेरा, मस्तमौला व्यवहार।
लक्ष्मी, गौरा, दुर्गा में, समाया मेरा किरदार।।
स्वरचित मंजू बोहरा बिष्ट,
गाजियाबाद उत्तर प्रदेश।