Translate

Followers

नारी

मैं मानती हूं कि नारी की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है,,, क्योंकि नारी हर क्षेत्र में अपना 100% दे रही है,,, सर्वप्रथम नारी को परिवार की रीढ़ माना जाता है,,,  घरेलू कामों से लेकर बच्चों के पालन पोषण की सभी जिम्मेदारियां नारी बखूबी निभाती है,,, आज की नारियां घर के साथ साथ घर के बाहर खेल, सत्ता, लेखनी, राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय हर स्तर पर अपना शानदार प्रदर्शन कर रही हैं,,,, मैंने अपने ही देश में विविध क्षेत्रों में महिलाओं को सर्वोत्तम भूमिका अदा करते हुए देखा है, जैसे इंदिरा गांधी पहली और बेहतरीन प्रधानमंत्री बनी,,, कल्पना चावला पहली अंतरिक्ष यात्री बनी.,,, सुष्मिता सेन भारत की पहली ब्रह्मांड सुंदरी बनी,, रीता फारिया भारत की पहली विश्व सुंदरी बनी,,,  श्रीमती प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनी,,, और श्रीमती द्रोपति मुर्मू भारत के वर्तमान समय की राष्ट्रपति हैं,,, हमारे देश में आज डॉक्टर, इंजीनियर, पायलट हर क्षेत्र में नारी बेहतरीन तरीके से कार्यभार संभाल रही हैं।,,, और इतिहास में अपना नाम दर्ज कर रही हैं।,,, हमें भी अपनी बेटियों को खुला आसमान देना हैं,, मुझे विश्वास है,,, हौसलों के पंख लगाकर वो भी ऊंची उड़ान जरूर भरेंगे। 

स्वरचित मंजू बोहरा बिष्ट।

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश।

धन्यवाद 🙏

No comments:

Post a Comment