शनिवार, 23 अक्टूबर 2021

परमात्मा का कैमरा। कहानी

परमात्मा के पास हमारे सभी कर्मों का लेखा-जोखा होता है, और उन्हीं कर्मों के आधार पर हमें अगला जन्म मिलता है। मृत्यु के समय अपने देह को त्याग कर जब हम यमलोक जाते हैं; तो कहते हैं चित्रगुप्त हमारे सभी कर्मों का हिसाब- किताब यमराज के सम्मुख रख देता है; और उन्हीं कर्मों के आधार पर हमें स्वर्ग और नरक का जीवन भोगना पड़ता है।,,,,, 

परमात्मा ने हर एक प्राणी के ऊपर अपना कैमरा लगाया है तभी तो हमारे सभी अच्छे-बुरे कर्म उस कमरे में कैद हो जाते हैं‌। कोई भी ग़लत काम करते समय हम सोचते हैं, कि हमें कौन देख रहा है?,,,, 

इसलिए इंसान कभी गुपचुप तरीके से, कभी अकेले में तो कभी अंधेरे  में कई छोटे- बड़े गुनाह कर देता हैं। और भूल जाता हैं, कि उप्पर वाला उसे देख रहा है।,,,,  

हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि परमपिता परमेश्वर का कैमरा हर पल हर घड़ी हमारे ऊपर लगा हुआ है। जिसमें हमारे हर एक कर्म क़ैद हो रहे हैं।

स्वरचित: मंजू बोहरा बिष्ट,

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश।