आज समस्त विश्व में कोरोनावायरस ने अपना आतंक फैलाया हुआ है। विश्व के हर देश में लाखों लोगों इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं और लाखों लोग काल के ग्रास बन गए हैं, कोरोना वायरस दिसंबर महीने में चीन के वुहान शहर में पैदा हुआ था। यह वाइरस माहिने दो माहिने के भीतर ही सम्पूर्ण विश्व में फैल गया। आज छः माहिने बीतने को हैं अभी तक कोरोनावायरस की कोई वैक्सीन नहीं बन पाई है। और आगे पता नहीं कितना समय और लगेगा। आज हमारे देश में भी एक लाख से ऊपर लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं! और साथ ही देश में आर्थिक संकट भी गहराता जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए लाॅकडाउन १:०, लाॅकडाउन २:०, लाॅकडाउन ३:०, और तत्कालीन समय में लाॅकडाउन ४:० लगाया है। देश के आर्थिक समस्या को देखते हुए लाॅकडाउन ३:० और लाॅकडाउन ४:० में देश में कई रियायतें दी गई हैं। और धीरे- धीरे जिंदगी को आगे बढ़ाया जा रहा है।
आज हर व्यक्ति इस बात को स्वीकार कर चुका है कि जब तक कोरोनावायरस की वैक्सीन नहीं बन जाती है तब तब उसे इसी वाइरस के साथ जीना है। हम सभी इस बात को भली-भांति जानते हैं, कि कोरोनावायरस एक संक्रामक बिमारी है।जो एक इंसान से दुसरे इंसान में पहुंचती है। यदि हम अपनी जिंदगी में कुछ सावधानियां रखते हैं तो इस संक्रमण से बच सकते हैं! जैसे-
१- हम जब भी घर से बाहर निकलेंगे, मास्क पहनकर ही निकलेंगे।
२- सनीटाइजर हमेशा अपने पास रखेंगे।
३- भीड़भाड़ वाली जगह से परहेज़ करेंगे।
४- घर का बना भोजन ही खायेंगे। और ठंडे खाद्य-पदार्थों से परहेज़ रखेंगे।
५- बाहर से आई हुई हर वस्तुओं को पानी से धोकर या सनीटाइजर करके इस्तेमाल करेंगे।
६- अपने हाथों को बार बार साबुन से धोएंगे।
७- आइंदा से हमें हाथ मिलाने और गले मिलने की पाश्चात्य संस्कृति को छोड़ कर अपनी भारतीय संस्कृति "नमस्कार" को अपनाएंगे।
८- हमें आफिस में सामाजिक दूरी बनाकर काम करेंगे।
९- धैर्य और संयम का दामन थाम कर चलेंगे।
१०- शुद्ध शाकाहारी भोजन का सेवन करना है। और रोग-प्रतिरोधक क्षमता वाला पौष्टिक आहार लेंगे।
११- हर वर्ग के इंसान को हर पल अपने शरीर, कपड़े, खान-पान में स्वच्छता और समाजिक दूरी को अपने जीवन में शामिल करके चलेंगे।
१२- कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के लिए सरकार द्वारा बनाए सभी नियमों और कानूनों पालन करेंगे।
इन सावधानियों को अपनाकर हम सभी लोग इस कोरोनावायरस के साथ अपना जीवन यापन कर सकते हैं।
स्वरचित: मंजू बिष्ट;
गाजियाबाद; उत्तर प्रदेश।